मनमानी के खिलाफ बीडीसी बैठक का किया बहिष्कार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : प्रधान संघ द्वारा बैठक का बहिष्कार करने से कोरम पूरा न होने के कारण नैनीडांडा बीडीसी बैठक एक बार फिर से स्थगित हो गई। इससे पूर्व पिछली बीडीसी बैठक भी प्रधान संघ द्वारा बहिष्कार किए जाने से स्थगित करनी पड़ी थी।
शनिवार को नैनीडांडा ब्लाक की बीडीसी का आयोजन किया गया था। बैठक शुरू होने से पहले ही प्रधान संघ ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बीडीओ और ऑपरेटर की मनमानी के खिलाफ प्रधान संघ द्वारा बीडीसी का बहिष्कार किया गया है। प्रधान संघ ने मांग की है कि बीडीओ और ऑपरेटर का शीघ्र दूसरी जगह तबादला किया जाए। ब्लाक प्रमुख प्रशांत कुमार का कहना है कि कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *