रूड़की में ब्वॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रुड़की : हत्या के आरोपी ब्वॉयफ्रेंड अमित कुमार ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने से पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने इस बात को कबूल किया है। हालांकि पुलिस मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही धारा बढ़ाने की बात कह रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को सरिता की हत्या का जरा भी अफसोस नहीं है, हालांकि खुद आत्महत्या न कर पाने का अफसोस आरोपी को है। सिडकुल पुलिस ने आरोपी अमित कुमार को मेडिकल जांच के बाद बुधवार सुबह कोर्ट से जेल भेज दिया है। बीते मंगलवार को सरिता निवासी कनखल की उसके प्रेमी अमित कुमार ने अपने कमरे नेहरू नगर कॉलोनी में गला दबाकर हत्या कर दी थी। प्रेमी का कहना था कि पिछले आठ माह से वह दोनों रिलेशन में थे। प्रेमिका अन्य किसी और से फोन पर बात किया करती थी। आरोपी ने अपने बयान में बताया कि मंगलवार को सरिता सुबह कंपनी में ड्यूटी न जाकर उसके किराए के कमरे पर आई, दोनों में करीब साढ़े ग्यारह बजे तक कोई विवाद नहीं था। इससे पहले शारीरिक संबंध भी बने। लेकिन करीब 12 बजे उनमें शादी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अमित ने क्रोध में आकर सरिता का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या कर आरोपी वहां से भाग निकला और आत्महत्या करने के लिए हरिद्वार पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *