चालीस लाख पौधों का रोपण करेंगे ब्रह्माकुमारीज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान ने चालीस लाख पौधों के रोपण का संकल्प लिया है। अभियान के तहत आमजन को भी पर्यावरण के प्रति जागरू किया जागए।
कल्पतरू पौधारोपण महाअभियान 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह महाअभियान पूरे देश भर में 75 दिन यानी 5 जून से 25 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिसमें 40 लाख पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस अभिनव पहल की शुरुआत आज पर्यावरण दिवस से शुरू की गई। गढ़वाल मंडल में ब्रह्माकुमारी के डायरेक्टर बी. के मेहर चंद के दिशा निर्देशों में 5 जिलों के 15 से अधिक सेवा केंद्रों पर चलाया जाएगा। जिसमें 1 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है इन सेवा केंद्रों में मुख्य तौर पर नई टिहरी, गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग ,जोशीमठ, गुप्तकाशी ,पौड़ी ,श्रीनगर, उत्तरकाशी, कर्णप्रयाग आदि सेवा केंद्र शामिल है। कार्यक्रम के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारी के रुद्रप्रयाग एवं गुप्तकाशी सेवा केंद्र के द्वारा पौधरोपण किया गया जिसमें माल्टा अमरूद अनार जैसे फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया पौड़ी एवं श्रीनगर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर के डायरेक्टर प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी एवं जेलर जिला कारागार पौड़ी डीपी सिन्हा ने वृक्षारोपण करके अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में पधारे बीके नीलम ने बताया कि 25 अगस्त तक ब्रह्माकुमारी गढ़वाल क्षेत्र के प्रत्येक सेवाकेंद्रों के द्वारा 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जो कि विभिन्न विद्यालयों एवं गांव गांव में जाकर लगाए जाएंगे। पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाने का शुभ संदेश भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *