उत्तराखंड

सिमली में ब्रह्मगुरू विशंभर सती का किया स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली : गोल गोविंद गुणसाई राजराजेश्वरी चंडिका देवी की देवरा यात्रा को लेकर देवी के ब्रह्मगुरु विशंभर सती के सिमली पहुंचने पर मंदिर समिति सहित सभी गांवों की महिला मंगलदलों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष हेमंत टकोला उपाध्यक्ष मलक नेगी, सचिव देवेंद्र रावत, सहसचिव कृष्णा नेगी, मीडिया प्रभारी देवेंद्र नेगी आदि थे। चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है। देवी 11 सितंबर को अपने पहले पड़ाव रतूड़ा गांव जाएंगी। देवी की बन्याथ यात्रा को लेकर गांवों में लोग उत्साहित हैं। देवी के स्वागत के लिए लोगों ने अपने घरों को सजा दिया है। साथ ही पैदल रास्तों को भी दुरुस्त कर दिया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!