ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि ने किया समाज सेवियों का सम्मान

Spread the love

रुद्रप्रयाग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के समाज सेवा प्रभाग का अभियान मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंचा जहां विशेष कार्यक्रम करते हुए सच्चे समाज सेवियों का सम्मान किया गया। उन्हें ब्रह्मकुमारी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में संयोजक एवं उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री चंद्र मोहन सेमवाल, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश सचिव धीर सिंह बिष्ट, पंतजलि के जिला प्रभारी पाल सिंह पंवार, पर्यावरण संरक्षक चंद्र सिंह नेगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय कप्रवान, योग प्रशिक्षक हरि सिंह पंवार को उनकी समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार अविनाश भाई द्वारा नवरात्रों के मौके पर देवियों के गीतों के द्वारा सभी का मनोरंजन किया। मंच का संचालन ब्रह्मा कुमारीज के क्षेत्रीय निदेशक राजयोगी ब्रह्माकुमार मेहर चंद द्वारा किया गया। इससे पहले रुद्रप्रयाग महाविद्यालय एवं अगस्त्यमुनि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली। प्रोफेसर स्वामीनाथन एवं प्रोफेसर गिरीश द्वारा मन की एकाग्रता के लिए विद्यार्थियों को तन की और मन की एक्सरसाइज से अवगत कराया गया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी उषा, ब्रह्माकुमार वीरेंद्र, ब्रह्माकुमार प्रकाश, ब्रह्मा कुमार विनोद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *