रुद्रप्रयाग : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मंदाकिनी कार्यालय के प्रेक्षागृह में शुक्रवार को जन गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की भूमिका और समाज जागरण पर मंथन किया गया। मुख्य वक्ता भजन सिंह खत्री ने कहा कि संघ का 100वां वर्ष केवल उत्सव का नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि शक्ति व्यक्ति में नहीं संगठन से मिलती है। उन्होंने कहा कि संघ की शाखाएं आज 92 देशों में संचालित हो रही हैं जबकि 132 देशों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन की विचारधारा पहुंच रही हैं। गोष्ठी में शिक्षा, विधि, सैनिक प्रकोष्ठ, साहित्य एवं महिला संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णानंद नौटियाल ने की। इस अवसर पर जिला कार्यवाह शैलेंद्र गौड़, जिला संघ चालक तेजपाल सिंह खत्री, जिला प्रचारक पंकज गड़िया, प्रधानाचार्य प्रेम सिंह राणा, वीरांगना संगठन के कार्यकर्ता, संघ की जिला, नगर एवं खंड कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। (एजेंसी)