जैव विविधता बढ़ाने को लेकर किया मंथन

Spread the love

टिहरी : राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में गुरुवार को नमामि गंगे समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने जैव विविधता को बढ़ाने को लेकर मंथन किया। महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नामामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार और डॉ. दिनेश कुमार टम्टा ने प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल को लेमन ग्रास का पौधा भेंट किया। कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ता जंतु विज्ञान की विभागाध्य डॉ. आदिल कुरैशी ने कहा कि जैव विविधता के रूप में लाखों प्रजाति के जीव और वनस्पति धरती पर मौजूद हैं। मनुष्य के कारण इनको आपस में जोड़ने वाली प्राकृतिक कड़ियां टूट रही हैं, जो चिंता का विषय है। पर्यावरण व मानव जाति के अस्तित्व के लिए जैव विविधता के उच्च स्तर को रखना जरूरी है। डॉ. सुबोध कुमार ने कहा कि घरों में बगीचे लगाना जैव विविधता बढ़ाने का सरल तरीका है। वन्य जीव अभ्यारण्य और चिड़ियाघर इसकी संरक्षण करते हैं। ग्लोबल वार्मिंग कई प्रजातियों के विलुप्त होने का कारण है। प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल ने छात्रों को जैव विविधता को संतुलित रखने को लेकर प्रेरित किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *