कार्यकारिणी गठन को लेकर मंथन-चिंतन

Spread the love

 

बागेश्वर। सहायक वन कर्मचारी संघ जिला इकाई की यहां आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चिंतन-मंथन किया गया। वक्ताओं ने सरकार पर भी उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि उनकी लंबित मांगे आज तक पूरी नहीं हो पाई है। संगठन के माध्यम से इन मांगों को जल्द पूरा करवाया जाएगा। इसके लिए आंदोलन भी करना पड़ेगा तो करेंगे। संघ से जुड़े लोग रविवार को राधाष्ण मंदिर में एकत्रित हुए। यहां अपनी मांगों के समर्थन में नारोबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि जल्द संघ की नई कार्यकारिणी गठित होनी है। इसके लिए सभी से आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला तथा शासन स्तर पर उनकी कई मांगें लंबित हैं। उन्हें आश्वानों की घुट्टी कपिलाई जार ही है। अब वह खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। तय किया गया कि सरकार व विभाग को अब संग्ठन की ताकत दिखाई जाएगी। अपनी मांगे पूरी करवाकर ही अब वह दम लेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रयाग चौबे तथ संचालन नंदन सिंह ने किया। इस मौके पर गणेश चतुर्वेदी, त्रिलोक कांडपाल, ईश्वरी दत्त कांडपाल, सुरेश सती, राजंद्र सिंह गड़िया, प्रताप ऐठानी, हयात बिष्ट, शिव राम आर्य आदि मोजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *