सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर मंथन

Spread the love

नई टिहरी। जिला पंचायत ने प्लास्टिक अपशिस्ट प्रबन्धन को लेकर जिला पंचायत सभागार में विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें स्थानीय प्रबुद्घ लोगों के साथ प्लास्टिक के उन्मूलन को लेकर चर्चा की। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपभोग न करने को लेकर संगोष्ठी में शपथ भी दिलाई गई। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संजय खंडूड़ी ने गोष्टी में मौजूद लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने घर मे सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं में जैसे पलीथिन बैग, थर्माकोल, प्लास्टिक बोतल आदि का उपयोग न करने की शपथ दिलाते हुए अपील कर कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को देखते हुए इसे रोकने की ठोस पहल जरूरी है। गोष्ठी में उत्तराखंड प्लास्टिक और अन्य जीव अनाशक्ति कूड़ा कचरा विधेयक 2013 अधिनियम की प्रतियां वितरित की गई। गोष्ठी में स्वामी रामतीर्थ विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सतीश थपलियाल ने कहा कि हमारे पुराने लोग मालू और केले के पत्तों में भोजन किया करते थे। लेकिन आज इसकी जगह प्लास्टिक ने ले ली है।कहा कि प्लास्टिक से प्रदूषण बढ़ रहा है। नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल ने कहा कि हम मंच की बैठकों में भी प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को जागरूक करते रहते हैं।मंच के चंडी प्रसाद डबराल ने कहा कि जब तक हम खुद जागरूक नहीं होते, तब तक ऐसे कार्यक्रमों से कोई फायदा नहीं। गोष्ठी का संचालन राइंका ढूंगीधार के प्रवक्ता राकेश बधानी ने किया। गोष्ठी में जिला पंचायत के कर अधिकारी सतीश बिजल्वाण, कार्याधिकारी सोहन सिंह कठैत, स्वामी रामतीर्थ विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सतीश थपलियाल, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल,चंडी प्रसाद डबराल, किशोरी लाल चमोली, योगेन्द्र सिंह, ड उम्मेद सिंह नेगी, बीसी नौटियाल, जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष गोविंद पुंडीर आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *