जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गौरव सेनानी संगठन 11वीं गढ़वाल राइफल की ओर से बटालियन का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने देश की रक्षा में दिए गए वीर शहीदों के योगदान को याद किया। साथ ही वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैप्टन (अप्रा) रविंद्र सिंह ने किया। उन्होंने वीर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। कहा कि देश की रक्षा में दिए गए वीर सैनिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसके उपरांत सैनिकों के स्वजनों ने लोक गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हमें अपने बच्चों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान वीर नारी बीना देवी, सुनीता देवी को सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रवीन सिंह, गजे सिंह, दिनेश सिंह, जंग बहादुर, जर्नार्धन बुटाकोटी, दिनेश द्विवेदी, महेंद्र कोटनाला, गबर सिंह, श्याम स्वरूप, देवेंद्र धस्माना, देवानंद डोभाल मौजूद रहे।