बजट के अभाव में शहर में विकास कार्यों पर ब्रेक

Spread the love

देहरादून। नगर निगम के वार्डों में विकास कार्यों पर करीब तीन माह से ब्रेक लग गया है। बजट के अभाव में करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित नालियों, पुश्तों, सड़कों आदि का काम धरातल पर शुरू नहीं हो पाया। जिसे लेकर जनता और पार्षर्दों में नाराजगी बढ़ रही है। उत्तराखंड राज्य में निकाय चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। राजनैतिक दलों की ओर से बैठकें आयोजित कर रणनीति बनाई जा रही है। नगर निगम के वार्डों में 34 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित विकास कार्यों का काम शुरू होना था। जिसकी कवायद दिसंबर माह से चल रही है। सूत्रों के मुताबिक बजट के अभाव में निगम टेंडर जारी नहीं कर पा रहा। निगम पर करीब 70 करोड़ की देनदारी है। शासन की ओर से विकास कार्यों के लिए आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही। ऐसे में निगम ने फिलहाल विकास कार्यों पर बजट खर्च से हाथ खींच लिए हैं। नगर आयुक्त ने लोक निर्माण अनुभाग से अब तक हुए विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा तलब किया है। ताकि पहले ठेकेदारों को पूर्व में हुए कार्यों का भुगतान हो सके और आगे योजनाबद्घ तरीके से कार्य हो सकें।
नगर निगम के वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों का काम जल्द से जल्द शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ योजनाओं का बजट शासन स्तर जारी होना है। अनुभागों को आय बढ़ाने पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं। -सुनील उनियाल गामा, मेयर देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *