दांपत्य जीवन में बंधे वर-वधू

Spread the love

वृद्ध आश्रम मलेठी में कन्या का हुआ हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बंधुवर सेवा समिति के सहयोग एवं ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम मलेठी के संस्थापक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान की सहायता से एक और जरूरतमंद कन्या का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से सम्पन्न करवाया गया।
ज्ञात हो कि बंधुवर सेवा समिति समाजिक संस्था और ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम मलेठी के सहयोग से जरूरतमंद गरीब परिवारों कन्याओं की शादियां करवाई जाती है। अब तक पांच कन्याओं की शादी करवाई गई है। शनिवार को सतपुली स्थित ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम मलेठी में तारा सिंह निवासी ग्राम गुनिगांव, पदमपुर नैनीताल की पुत्री ममता का विवाह उमेश पुत्र देवेन्द्र सिंह रावत निवासी ग्राम उच्चकोट पट्टी मौनंदाडस्यूं, एकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल के ााथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ बड़ी धूमधाम से सम्पन्न करवाया गया। बंधुवर सेवा समिति के सदस्य एवं पंडित सरिता नंद डुकलाण द्वारा वर वधू को लग्न संस्कार कर परिणय सूत्र में बांधा। इस मौके पर बंधुवर सेवा समिति संस्था अध्यक्ष श्रीमती माया देवी, कैप्टन रणधीर सिंह नेगी, तिलोक सिंह नेगी, रणवीर सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, विनोद सिंह चौहान, राजेंद्र प्रसाद नैथानी, पुष्पेंद्र सिंह राणा, निकिता चौहान, नीलम चौहान, राजकमल रावत, विपुल सिंह रावत, जितेंद्र चौहान, तिलोक सिंह चौहान, आश्रम प्रबंधक पुनीत रावत, पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *