हल्द्वानी में खिली चटख धूप, दो जिलों में वर्षा के आसार

Spread the love

हल्द्वानी()। हल्द्वानी में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। रविवार की रिमझिम बारिश और ठंडक के बाद सोमवार सुबह से ही शहर में चटख धूप खिली रही। धूप खिलने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर रौनक लौट आई। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 22 °डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर खिली धूप के कारण पारे में 5 डिग्री का उछाल आया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 17.6 °डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, कुमाऊं मंडल के दो पर्वतीय जिलों बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, हल्द्वानी सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से साफ और सामान्य बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *