बृजमोहन अध्यक्ष और रविन्द्र बनें क्षेत्रीय मंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड वन विकास निगम गढ़वाल क्षेत्र की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से बृजमोहन कन्याल को क्षेत्रीय अध्यक्ष और रविंद्र सिंह चौहान को क्षेत्रीय मंत्री चुना गया। कर्मचारी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष टीएस बिष्ट, कर्मचारी निगम महासंघ के महासचिव बीएस रावत, प्रान्तीय उपमहामंत्री दिवाकर शाही, गढ़वाल क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजमोहन कन्याल व क्षेत्रीय मंत्री रविन्द्र्र ंसह चौहान के नेतृत्व में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रबन्धक गढ़वाल क्षेत्र शेर सिंह से वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग की।
बुधवार को पनियाली डिपो परिसर कोटद्वार में निर्विरोध संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में हरीश नौडियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज पोखरियाल को उपाध्यक्ष, जगत किशोर रतूड़ी को क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री, सुरेंद्र सिंह डोगरा और राहुल वेदवाल को संगठन मंत्री, कुसुमलता और दिगंबर सिंह को क्षेत्रीय प्रचार मंत्री, अनीता रावत को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, विश्वास चंद्र शर्मा को क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस मौके पर विक्रय प्रभाग कोटद्वार और लौगिंग प्रभाग पौड़ी की प्रभागीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। विक्रय प्रभाग कोटद्वार में नेहा बड़थ्वाल को प्रभागीय इकाई अध्यक्ष, पुष्पेंद्र सिंह को प्रभागीय उपाध्यक्ष, कुमारी शिर्याद जुवेरे को प्रभागीय मंत्री, राम गोपाल को संयुक्त मंत्री, राजवीर चौधरी को प्रभागीय संगठन मंत्री, वीरेंद्र कुमार को प्रचार मंत्री, कुमारी शवानाज को प्रभागीय कोषाध्यक्ष, सौरभ सिद्धार्थ और अलका अग्रवाल को प्रभागीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। लौगिंग प्रभाग पौड़ी के लिए हुए चुनाव में अनिल सिंह रावत प्रभागीय अध्यक्ष, महेंद्र सिंह प्रभागीय उपाध्यक्ष, रविंद्र सिंह नेगी प्रभागीय मंत्री, दीपक सिंह संयुक्त मंत्री, संतोष नेगी प्रभागीय कोषाध्यक्ष, जयपाल सिंह प्रभागीय संगठन मंत्री, महेंद्र सिंह चौहान और नरेंद्र सिंह प्रचार मंत्री, स्वयंबर दत्त डबराल, अनिल सिंह कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। इस मौके पर राजवीर चौधरी, रविन्द्र्र ंसह नेगी, राहुल वेदवाल, जयपाल सिंह, महेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *