बृजनगर में बैंक खोलने और एटीएम लगाने की मांग की

Spread the love

चम्पावत। सूखीढांग के लोगों ने बृजनगर में बैंक खोलने और एटीएम लगाने की मांग की है। कहना है कि बैंक व एटीएम नहीं होने से यहां के लोगों को नगदी के लिए चम्पावत व टनकपुर की दौड़ लगानी पड़ रही है। डीएम को दिए ज्ञापन में स्थानीय निवासी शंकर जोशी का कहना है कि सूखीढांग के आसपास 40 से 50 गांव की करीब 15 हजार की आबादी निवास करती है, लेकिन इतनी बड़ी आबादी की सुविधा के लिए आज तक बैंक शाखा और एटीएम नहीं खोला जा सका है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से बृजनगर में बैंक शाखा खोलने और एटीएम लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *