पशुबलि को लाए बकरे वापस लौटाए

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में गायत्री परिवार की ओर से चौत्र नवरात्र में पशुबलि उन्मूलन को जनजागरण अभियान जारी है। गायत्री परिजनों ने चितई गोलू देवता मंदिर में पूजा को पहुंचे लोगों के बीच जनजागरण किया। श्रद्घालुओं द्वारा पशु बलि को लाये गये छह बकरों को वापस लौटाया।
जनजागरण के तहत गायत्री परिजनों ने उन्हें मंदिरों में पशुबलि पर पूर्ण रोक संबंधी उच्च न्यायालय के आदेशों की जानकारी दी। साथ ही मनौती मांगने के लिए फल, फूल, नारियल आदि द्वारा ही सात्विक पूजा करने की अपील की। जनजागरण अभियान में भीम सिंह अधिकारी, मंजू जोशी, ड़ मंजू बोरा, मुकेश बिष्ट, हरीश बिष्ट, अर्जुन सिंह, चिराग आदि ग्रायत्री परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *