सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से संवाद कर न्याय पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को कार्यकर्ता आम जनता तक पहुंचाएं।
पाबौ ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कार्यकर्ताओं से न्याय पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष मनबर सिंह रावत ने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इससे पूर्व कांग्रेस के पदाधिकारियों ने खिर्सू ब्लाक में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का अह्वान किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमित रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल, पूर्व पीसीसी सदस्य मनोज रावत, ब्लाक अध्यक्ष महिला आशा देवी, अजुर्न भंडारी, दिनेश चंद्र जसपाल रावत, यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष परवीन कोठयाल, नवीन, सुधीर रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *