दुकान का ताला तोड़ चार लैपटप समेत अन्य सामान उड़ाया

Spread the love

रुद्रपुर। जनता इंटर कलेज के पास सिविल लाइन में कम्प्यूटर रिपेयरिंग और बिक्री की दुकान में गुरुवार रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चार लैपटप समेत अन्य सामान उड़ा लिया। शुक्रवार सुबह चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौका-मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। वहीं चोरी इस घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने घटना पर आक्रोश जताते हुए पुलिस से जल्द घटना के खुलासे की मांग की। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम महेशपुर खानपुर गदरपुर निवासी गुरनाम सिंह पुत्र फतेह सिंह ने कहा है कि उनकी जनता इंटर कलेज के पास सिविल लाइन में सरदार जी कम्प्यूटर नाम से दुकान है। कम्प्यूटर रिपेयरिंग और बिक्री का काम किया जाता है। गुरुवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो शटर खुला था और ताले टूटे थे। अंदर सारा सामान बिखरा था। दुकान में रखे चार लैपटप और अन्य सामान गायब था। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, एसआई संदीप शर्मा, एसआई दिनेश सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें कुछ संदिग्ध दिखे हैं। इसके बाद पुलिस ने फुटेज की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *