नालियों के टूटे चैंबर हादसे का बन रहे सबब

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर-श्रीकोट सहित अन्य स्थानों पर नालियों के चैंबर टूटे हुए हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। व्यापार सभा श्रीकोट के अध्यक्ष नरेश नौटियाल ने बताया कि बीते कुछ समय से श्रीकोट में विद्या मंदिर जाने वाले मार्ग से सटे एनएच की नाली का चैंबर टूटा हुआ है। जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। बताया कि कई बार इस स्थान पर मवेशियां, लोग चोटिल भी हुए हैं। उन्होंने एनएच विभाग से जल्द नालियों के टूटे चैंबर को ढकने की मांग की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *