गुजरात से आए भाइ बहन गंगा में डूबे

Spread the love

हरिद्वार। गंगा स्नान के दौरान गुजरात के एक श्रद्धालु परिवार के दो मासूम भाई-बहन की गंगा में डूब कर मौत हो गई। हादसा उत्तरी हरिद्वार के संतमत घाट पर हुआ। डूबने के कुछ देर बाद पुलिस ने दोनों भाई-बहन को बेसुध हालत में ढूंढा और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गुजरात के जिला तापी, थाना वलोड के बाजीपुर निवासी विपुल भाई का परिवार गंगा दर्शन के लिए हरिद्वार आया था। बुधवार की सुबह पूरा परिवार उत्तरी परमार्थ घाट के समीप संतमत घाट पर स्नान कर रहा था। इस दौरान विपुल भाई की 13 साल की बेटी प्रत्यूषा और छह साल का बेटा दर्श अचानक गंगा में डूबने लगे। आसपास मौजूद स्वजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *