एक साल पहले हुई हत्या के मामले में जीजा-साले गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। पुलिस ने जीजा-साले को गिरफ्तार कर डीएनए रिपोर्ट के आधार पर एक पहले हुई किशोर की हत्या के मामले का खुलासा किया है। किशोर का शव खटीमा के जंगल में लड़की के वेशभूषा में मिला था। पुलिस के मुताबिक किशोर की हत्या तकिए से मुंह दबाकर की गई थी। भूरारानी निवासी बिंदू देवी ने 24 मार्च 2021 को घर से 16 वर्षीय बेटे रणजीत सिंह उर्फ लड्डू के लापता होने के बाद 28 मार्च को कोतवाली पुलिस को गुमशुद्गी दर्ज करवाई थी। 29 मार्च को खटीमा के जंगलों में लडडू का शव लड़की की वेशभूषा में पुलिस ने होली वाले दिन बरामद किया था। परिजनों ने शव की शिनाख्त के दौरान बेटा नहीं होने की बात कही थी। जिस पर पुलिस ने मां और पिता सहित मृतक के डीएनए सैंपल लेकर जांच को भेज दिए थे। शव का दाह संस्कार कर दिया था। फरवरी 2022 में डीएनए की रिपोर्ट आने के बाद जब डीएनए से मृतक उनका ही पुत्र होने की पुष्टि हो गई। इस पर पुलिस-एसओजी ने हत्या की दिशा में जांच शुरू कर दी थी। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने रुस्तमपुर रम्पुरा बुजुर्ग खजुरिया रामपुर यूपी निवासी गुरजंत सिंह नाम के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने समलैगिंक युवक की हत्या किए जाने की पुष्टि कर दी। आरोपी युवक का आरोप था कि मृतक ने फोन कल के माध्यम से लड़की बनकर उसे धोखा दिया था और 24 मार्च लापता होने वाले दिन ही उससे शादी कर ली थी। सुहागरात के दिन पता चला कि वह लड़की नहीं, लड़का है। इसके बाद उसने अपने जीजा मझौला थाना न्यूरिया पीलीभीत निवासी साहब सिंह उर्फ सब्बी के साथ मिलकर ताकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर शव बाइक पर रखकर खटीमा जंगल में देंक दिया था। पुलिस-एसओजी ने हत्या के आरोप में गुरजंत सिंह और साहब सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सीओ अभय सिंह ने बताया कि 2021 मार्च में गुमशुद्गी की रिपोर्ट और फरवरी में डीएनए रिपोर्ट आने के जब मृतक किशोर की पुष्टि होने के बाद मामले की एक बार फिर पुनरू जांच करवाई गई। इसमें कोतवाली पुलिस और एसओजी ने एक बार फिर हर एंगल पर जांच और खटीमा घटनास्थल से सुरक्षित सबूतों की पड़ताल की तो हत्या का मामला सामने आया था। सर्विलांस के माध्यम से हत्या के मामले में जीजा-साले का नाम सामने आया। हत्यारोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *