भाईयों को टीका लगा बहनों ने की लंबी उम्र की कामना

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में भाईदूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाईयों का परंपरागत तरीके से सिर पूजन कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। पूरे दिन बहनों का भाइयों के यहां पहुंचने का दौर जारी रहा।
शनिवार को जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट, बेरीनाग, थल, मुनस्यारी, डीडीहाट, धारचूला, अस्कोट, कनालीछीना, झूलाघाट में भाई दूज उत्साह के साथ मनाया गया। भाइयों ने भी बहनों के लिए मिठाइयों से लेकर आकर्षक तोहफों की खरीदारी की। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। भाई-बहन के अटूट प्रेम को पिरोते इस त्योहार को लेकर जितना सूत्र में उत्साह बहनों में दिखा, उतना ही उत्साहित भाई भी दिखे। भाइयों ने भी अपनी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार दिए। बाजार में भी खासी चहल-पहल रही। धनतेरस, छोटी दीपावली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के साथ ही दीपावली का पर्व हर्षोल्लास व उमंग के साथ संपन्न हल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *