बसपा शुरू करेगी सदस्यता अभियान

Spread the love

काशीपुर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान शुरू करने पर जोर दिया गया। इस दौरान पार्टी सदस्यों और पदाधिकारियों की नये साल की सदस्यता रसीद काटी। रविवार को प्रदेश सचिव राजेश गौतम ने सभी विधानसभा अध्यक्षों को पार्टी में युवाओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से सेक्टर मजबूत करने के निर्देश दिए। कहा कि 2024 में लोकसभा की तैयारी को लेकर इस बार पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा गांव चलो अभियान की तैयारी की जा रही है। उन्होंने सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। यहां बसपा जिलाध्यक्ष लेखराज गौतम, पूर्व प्रदेश सचिव निर्मल सिंह सैनी, लोकसभा प्रभारी अख्तर अली, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष एमए राहुल, ष्ण कुमार गौतम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *