लोस चुनाव की तैयारियों में जुटें बसपा कार्यकर्ता

Spread the love

काशीपुर। बसपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल और प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की।रविवार को मुरादाबाद रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने कहा कि बहन मायावती के नेतृत्व में पार्टी उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर लड़ेगी। उन्होंने बूथ वाइज और सेक्टर वाइज कमेटियां बनाकर पार्टी की विकास परक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका तय करने की बात कही। प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम ने कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर अभी से जुटने का आह्वान किया। इसके बाद बसपा नेताओं ने नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर बसपा प्रभारी सुरेश आर्य, प्रदेश महासचिव नंद गोपाल गौतम, विनोद कुमार गौतम, ड़ एमए राहुल, लोस प्रभारी अख्तर अली, अफसर अली, महिपाल, एमए राहुल, मुमताज मंसूरी, तबरेज सिद्दीकी, मुस्तकीम, सलीम अंसारी, ष्ण कुमार गौतम, इंदर सिंह सागर, खूब सिंह, लेखराज गौतम आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *