बसपा के जिला मंहामंत्री ने थामा उक्रांद का हाथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम चुनाव से पूर्व बसपा के जिला महामंत्री राकेश भट्ट ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस दौरान सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का भी संकल्प लिया।
सोमवार को संगठन की बैठक आयोजित की गई। दल के संरक्षक डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ग्रास रूट एक्शन प्लान पर कार्य कर रहा है। जिसमें स्थानीय निकाय और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि दल चुनाव में सक्रिय भाग लेकर जमीनी राजनीति में मजबूती लाने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत ने महानगर कार्यकारिणी का विस्तार किया। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी जनार्दन ध्यानी, महामंत्री भारत मोहन काला को बनाया गया। जसपाल सिंह चौहान, राकेश मोहन भट्ट व उम्मेद सिंह भंडारी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। मदन सिंह बिष्ट को पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ व विजय पाल सिंह को अनुसूचित प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया। इस बैठक पर केंद्रीय महामंत्री सत्य प्रकाश भारद्वाज, केंद्रीय उपाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, विजय चौधरी, आरपी पंत, ओमप्रकाश सेलवाल, भारत मोहन काला, मदन सिंह बिष्ट, जसपाल चौहान, राकेश भट्ट, उमेद सिंह भंडारी, मोहम्मद शहजाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *