चम्पावत। गैरसैंण में उत्तराखंड सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस का कहना है कि अपनी विधानसभा को मडल बनाने के सीएम धामी के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। कहा कि पूरे बजट सत्र के दौरान वीआईपी विस को सिर्फ निराशा हाथ लगी है गुरुवार को मुख्य बाजार स्थित र्केप कार्यालय में कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार के पेश किए गए बजट को लेकर पत्रकार वार्ता की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पूरे बजट सत्र के दौरान चम्पावत की वीआईपी विधानसभा को निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम और स्मार्ट सिटी वाले जिलों से चम्पावत का नाम गायब रहा। उन्होंने इसे चुनावी बजट करार दिया। कहा कि प्रदेश वासियों को उम्मीद थी कि महंगाई और दिनोंदिन बढ़ रही बेरोजगारी को खत्म करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान होगा। लेकिन हर क्षेत्र में राज्य के लोगों को निराशा ही हाथ लगी।