जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग निर्माण को बजट की मांग

Spread the love

चमोली। विकासखंड की जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग की हालात दयनीय बनी है। हालत यह है कि अपने निर्माण समय से करीब 15 साल में यह सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं बन पाई है। ग्रामीणों के अनुसार लगातार मोटर मार्ग की हालात सुधारने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग हर बार आश्वासन दे रहा है। विकासखंड के ग्वाड़, बणसोली, मैखुरा सहित आस पास के कई गांवों को बदरीनाथ हाईवे से जोड़ने के लिए जयकंडी से करीब 14 किमी सड़क का निर्माण करीब साल 2007 से किया जा रहा है। लेकिन सड़क निर्माण में करोड़ों की धनराशि खर्च करने के बावजूद भी सड़क सही नहीं बन पाई है। हालात यह है कि सड़क पर डामर होना तो दूर की बात, इस सड़क पर पैदल आवागमन भी जोखिम भरा साबित हो रहा है। सड़क पर निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। कई जगह पुश्ते क्षतिग्रस्त होकर दुर्घटनाओं को न्योता मिल रहा है। ग्राम प्रधान हेमंती देवी का कहना है कि लोनिवि गौचर से लगातार सड़क को सुधारने के लिए संवाद किया जा रहा है। ग्रामीण कैलाश खंडूड़ी, अमित मैखुरी, पूर्व प्रधान संदीप खंडूड़ी सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *