देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा बजट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला कहा कि केंद्र सरकार का बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को आगे बढ़ाते हुए आम बजट में इसके लिए दो लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। साथ ही इसके तहत अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त राशन की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए औऱ बढ़ा दिया गया है। इससे उत्तराखंड के करीब साढ़े 13 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों को भी बहुत बड़ा लाभ होगा।
बिपिन ने बजट में गरीबों के लिए की गई मुफ्त खाद्यान्न की व्यवस्था को मोदी सरकार की उपलब्धि बताया है। साथ ही कहा कि मोटे अनाज के उत्पादन के लिए मोदी सरकार ने नई योजना भी बनाई है। जिसका लाभ आने वाले समय मे उत्तराखंड को सबसे ज्यादा होने वाला है। उन्होंने वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी के आरोपों पर कहा कि उनके बयान उनकी बौखलाहट और नकारात्मक सोच को दर्शाता है जिस कारण विपक्ष इस स्थिति में हैं विपक्ष को इस पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होने कहा कि उत्तराखंड में अब जैविक खेती के साथ ही प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा । केंद्र सरकार ने बजट में प्राकृतिक खेती पर विशेष ज़ोर दिया है। तीन साल तक प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरानाकाल में जहां पूरे विश्व में जीडीपी गिरी वहीं इसके बावजूद भारत देश मजबूती से डटा रहा। बजट में महिलाओं, स्टूडेंट्स ,किसानों के साथ उनकी तकलीफों को दूर करने के लिए विशेष ध्यान रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *