दीवारेंज में 5 क्रूस्टेशन बनाए

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : दीवारेंज के कुल दस हजार हेक्टेयर आरक्षित वन क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के लिए पांच क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। लिस्टियाखेत, बूथानगर, खाल्यूंडांडा, भटवाणों व किनगोड़ीखाल में बनाए गए क्रू स्टेशनों पर 15 जून तक अस्थायी तौर पर दो- दो स्थानीय ग्रामीणों को फायर वाचर के तौर पर तैनात किया गया है। दीवारेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी एमएस रावत ने बताया कि अभी तक दीवारेंज पूरी तरह से सुरक्षित है। क्षेत्र में सभी बीट अधिकारी भ्रमण कर अग्नि सुरक्षा व नियंत्रण के लिए निरंतर जुटे हुए हैं। इसके साथ ही समय समय पर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। कहा कि फायर सीजन में वन अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही अग्नि सुरक्षा के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों, आम लोगों की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने जंगलों को आग से बचाने के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *