आकाशवाणी केन्द्र की भूमि में बनाएं मेडिकल कलेज

Spread the love

पिथौरागढ़। जनमंच सोर ने एक बैठक कर यहां आकाशवाणी केन्द्र की भूमि में मेडिकल कलेज का संचालन करने की मांग की है। कहा है कि इस केन्द्र की प्रासंगिकता पूरी तरह से समाप्त हो गई है। ऐसे में इसकी भूमि का हस्तांतरण मेडिकल कलेज को किया जाना चाहिए। जिससे यहां पर नगर के मध्य में ही लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। शनिवार को जन मंच के संयोजक भगवान रावत की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें मेडिकल कलेज के साथ सीमांत की स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान रावत ने कहा कि मेडिकल कलेज के लिए यहां आकाशवाणी की भूमि उपयुक्त है। कहा कि अब आकाशवाणी केन्द्र से किसी तरह का लाभ जनपद को नहीं हो रहा है। इसलिए केन्द्र व राज्य में भाजपा सरकार है, वह इसकी भूमि का हस्तांतरण मेडिकल कलेज के नाम आसानी से करा सकती है। मेडिकल कलेज के निर्माण शुरू करने में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए । वक्ताओं ने कहा स्वास्थ्य सुविधाओं का यहां बुरा हाल है। बेस अस्पताल के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। कहा रोगी यहां जिला अस्पताल के बरामदे में सो रहे हैं,सरकार केवल बेस अस्पताल की संचालन की बातें करती आ रही है।जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *