बिल्डर पर धमकी देने का आरोप

Spread the love

नैनीताल। गेठिया में अनुसूचित जाति के लोगों ने एक बिल्डर पर जबरन जमीन कब्जाने व धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में ग्रामीणों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि गेठिया में उनकी भूमि पर एक बिल्डर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। विरोध करने पर बिल्डर मारपीट करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित पक्ष के नंदलाल, महेश चंद्र, आनंद लाल, हरीश लाल ने एसएसपी से परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *