बुजुर्ग, गर्भवती, डायबिटीज रोगी नहीं कर पाएंगे जलाभिषेक

Spread the love

काशीपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर श्री भीमशंकर (मोटेश्वर) महादेव मंदिर में बुजुर्ग, गर्भवती और डायबिटीज रोगियों के अलावा 10 साल से कम उम्र के बच्चे जलाभिषेक नहीं कर पाएंगे। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए दर्शनार्थियों के प्रवेश से पूर्व मंदिर प्रबंधक ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये हैं। मोटेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में कांवड़िये जलाभिषेक करते हैं। इस बार कोविड-19 के मद्देनजर मंदिर के प्रबंधक राघवेंद्र नागर ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, डायबिटीज रोगी, 10वर्ष से कम आयु के बच्चों का मंदिर में प्रवेश वर्जित रहेगा। श्रद्धालुओं को लाइन में आगे खड़े व्यक्ति से छह फीट की दूरी बनाए रखना आवश्यक होगा। इसके अलावा फेस कवर कपड़े, मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। साबुन से अल्कोहल आधारित हैंड सेनेटाइजर (कम से कम 20 सेकंड के लिए) उपयोग जहां भी संभव हो करना होगा। अपने का स्वयं ध्यान रखकर बीमार होने पर जिला, राज्य हेल्पलाइन को सूचना देनी होगी। आरोग्य एप की स्थापना और उसका उपयोग करना होगा। कहा प्रवेश द्वार पर हाथ स्वच्छता, थर्मल स्क्रीनिंग के बिना प्रवेश वर्जित होगा। मंदिर परिसर में स्वच्छता आदेश पालन करने वाले व्यक्ति को ही प्रवेश की अनुमति होगी। बड़े समारोह, मंडली बनाकर पूजा करना वर्जित होगा।
जलाभिषेक के लिये शाम से ही लाइन लगी
काशीपुर। मोटेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिये शाम से ही लाइन लगनी शुरू हो गई है। मंदिर प्रबंधक राघवेंद्र नागर ने कहा देर रात 12 बजे से जलाभिषेक के लिये मंदिर के द्वारा खोल दिये जाएंगे। वहीं, कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इधर, सुरक्षा व्यवस्था के लिये पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *