तीन घंटे तक बंद रहा बुआखाल-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग बुआखाल-काशीपुर -रामनगर में मलबा आने से करीब तीन घंटे के लिए यातायात बाधित रहा। मार्ग बाधित होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से अचानक मलबा सड़क पर आ गिरा। हालांकि, एनएच विभाग की ओर से तुरंत मौके पर जेसीबी भेज मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। इस दौरान बैंजरों – बीरोंखाल के बीच करीब तीन घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। हाईवे के दोनों ओर से वाहन की लंबी कतारें लगी हुई थी। एनएच धुमाकोट के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि जेसीबी की मदद से मलबा हटाने के बाद हाईवे को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। सुबह करीब दस बजे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को सुचारू कर दिया गया था। बताया कि बीते दो दिन से हो रही बारिश के कारण हाईवे पर मलबा व बोल्डर गिर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *