दशकों पुराने अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर

Spread the love

ऋषिकेश। नगर निगम प्रशासन की टीम शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कड़ी में मंगलवार को दशकों से आवास-विकास कॉलोनी के मुहाने पर कब्जा जमाए बैठे एक व्यक्ति के खोखे पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया। नगर निगम प्रशासन से एक स्थानीय नागरिक की आरटीआई ऐक्ट में शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। मंगलवार को नगर निगम की टीम आवास-विकास कॉलोनी पहुंची। वीरभद्र मार्ग पर जेसीबी के साथ निकली टीम को अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। निगम कर्मचारियों को देख सड़क किनारे खड़े रेहड़ी-ठेली वाले एकाएक खिसक गए। इसीबीच कर्मचारियों ने आवास-विकास कॉलोनी के बाद खोखे पर जेसीबी चलाते हुए उसे जमींदोज कर दिया। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़कों और निगम की संपत्तियों को कब्जामुक्त करने के लिए निगम सघन अभियान चला रहा है, जिसके चलते ही यह कार्रवाई भी की गई है।
शहर में अतिक्रमण पर कार्रवाई कब
ऋषिकेश शहर में अतिक्रमण पसरा पड़ा है। जिससे बाजार में जाम आम हो गया है। यहां सड़क पर दुकानें सजाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर रेलवे मार्ग, तिलकमार्ग, घाटमार्ग,मुखर्जीमार्ग,क्षेत्रमार्ग,दूनमार्ग पर दुकान सड़क पर लगाने से लोगों को आने जाने में समय बर्बाद हो रहा है। विभिन्न संगठन इसकी शिकायत नगर निगम से कर रहे है। लेकिन हालात अभी बदतर बने है। स्कूल की बसें भी इन मार्गों पर जाम में फंस रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *