रैश ड्राइविंग पर बुलट व स्कूटी सीज

Spread the love

अल्मोड़ा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी के उद्देश्य से एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय के निर्देशन में पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत पुलिस बल के साथ माल रोड में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रैश ड्राइविंग करने पर वाहन संख्या- यूके-01बी- 5965 के चालक विजय लटवाल निवासी लोधिया की बुलेट और वाहन संख्या- यूके04- एए- 0681 के चालक भारत चंद्र निवासी बिमोला, स्यालीधार, अल्मोड़ा की स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज कर चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *