अदवानी क्षेत्र के 17 गांवों में जलाया आड़ा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी : वनाग्नि रोकथाम और वन संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा अदवानी क्षेत्र में आड़ा कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा सुरक्षित रूप से अदवानी क्षेत्र के 17 ग्रामों में आड़ा जलाया गया। वन विभाग के असफरों ने कहा कि जनसहभागिता से ही जंगल सुरक्षित रहेगें। बिना जनसभागिता के जंगलों की आग पर रोक नहीं लग सकती है।
कार्यक्रम में डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध ने ग्रामीणों को जंगलों में आग के रोकथाम की शपथ दिलाई। कहा कि ग्रीष्मकाल में आड़ा जलाने के दौरान विशेष सतर्कता आवश्यक है। बढ़ते तापमान के चलते वनाग्नि दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे में यदि लापरवाही पूर्वक आड़ा जलाया जाता है तो इसके गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं। इस मौके पर डीएफओ सिविल सोयम पवन नेगी, एसडीओ आयशा बिष्ट, सावित्री देवी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *