ब्रेक फेल होने के कारण सड़क पर पलटी बस, हादसा टला

Spread the love

नई टिहरी। सोमवार को एक यात्री बस जोाषिकेश से पौड़ी जा रही थी, देवप्रयाग थाना क्षेत्रान्तर्गत पौड़ी तिराहे के पास ब्रेक फेल होने के कारण सड़क पर पलट गयी। बस में करीब 20-22 यात्री सवार थे। जिनमें से 5 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी हैं। दुर्घटना में किसी की जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस के थानाध्यक्ष संजय मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सामान्य घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। उन्होंने बताया कि सभी सामान्य घायलों को सीएचसी सेंटर बागी में इलाज दिया गया है। सामान्य घायलों में हिमालच मंडी के रहने वाले विनोद कुमार व बंशी लाल, पौड़ी के रहने वाले अंकुश, देहरादून के छिद्रवालााषिकेश के रहने वाले सवीना और सूरजी देवी शामिल रहे। इलाज के बाद सभी ठीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *