पंजाब के होशियारपुर में बस और कार की टक्कर, 4 लोगों की मौत; सभी मृतक हिमाचल के रहने वाले

Spread the love

शियारपुर , पंजाब के होशियारपुर जिले में दसूहा मुख्य मार्ग पर अड्डा दोसड़क के समीप शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बस और कार की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 4 बजे हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के दौलतपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जबकि घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार नंबर ॥क्क-72-6869 में सवार सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, ब्रिज कुमार (38) पुत्र महिंदर कुमार और अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह, सभी निवासी गांव चलेत, दौलतपुर (हिमाचल प्रदेश), अमृत कुमार को विदेश यात्रा के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे।
जब उनकी कार अड्डा दोसड़क के पास पहुंची, तभी दसूहा से होशियारपुर की ओर जा रही पंजाब रोडवेज की बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमृत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *