जाम रहे बस के पहिये, यात्री हुए परेशान

Spread the love

परिवहन निगम की हड़ताल के कारण मैदान व पहाड़ में नहीं चली बसें
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड परिवहन निगम के संयुक्त मोर्चा की हड़ताल का असर कोटद्वार में भी देखने को मिला। बस के इंतजार में यात्री पूरे दिन इधर-उधर भटकते रहे। हालांकि मैदानी रूटों पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों ने यात्रियों को कुछ राहत दी।
परिवहन निगम संयुक्त मोर्चा की ओर से 13-सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले दिनों परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया था। वार्ता नहीं होने के चलते शुक्रवार सुबह से ही कोटद्वार बस अड्डे पर बसों का संचालन पूरी तरह से ठप कर दिया गया। ऐसे में कोटद्वार से मैदानी व पहाड़ी रूटों पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुगड्डा निवासी मीना देवी ने बताया कि वह शुक्रवार को देहरादून जा रही थी। लेकिन, पूरे दिन रोडवेज की बस नहीं मिली। नतीजा मैक्स से ही सफर करना पड़ा। यही स्थिति दिल्ली व अन्य रूटों पर भी बनी हुई थी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में पर्याप्त सीट नहीं मिलने के कारण लोगों को निजी वाहन बुक कर यात्रा करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *