कारोबारी पिता-पुत्र पर मारपीट का आरोप

Spread the love

 

हल्द्वानी। एक कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर ने आवास विकास निवासी कारोबारी पिता-पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। भोलानाथ गार्डन निवासी प्रांजल अग्रवाल का कहना है कि उनके ताऊ राधेश्याम अग्रवाल हल्द्वानी में नेस्ले कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। गुरुवार वह चालक अशोक कुमार के साथ आवास विकास गए थे। इस दौरान आरोपी संजय मेहंदीरत्ता एक र्केटर से कंपनी का सामान उतरवा रहे थे। ताऊ ने स्वयं को शहर का एक मात्र डिस्ट्रीब्यूटर बताते हुए वाहन में लदे माल की वीडियो बना ली। इस पर संजय और उसके बेटे गौरव मेहंदीरत्ता ने उनका फोन छीनकर तोड़ दिया। विरोध करने पर मारपीट कर दी। चालक के बीच बचाव से वह वहां से निकल पाए। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *