प्रधान के तीन पदों पर उप चुनाव पांच अक्टूबर को

Spread the love

 

चम्पावत। चम्पावत जिले में रिक्त पड़े ग्राम प्रधान के तीन व 167 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर उप चुनाव पांच अक्टूबर को होंगे। जबकि सात अक्टूबर को मतगणना होगी। नामांकन पत्र जमा करने से लेकर परिणामों की घोषणा तक के कार्य संबंधित ब्लकों में किए जाएंगे।
डीएम जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडेय ने बताया कि जिले में तीन प्रधान व 167 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव पांच अक्टूबर को होंगे। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 20 सितंबर व 21 सितंबर सायं पांच बजे तक जमा होंगे। जांच 22 सितंबर को होगी। 23 सितंबर को अपरान्ह तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंग। 24 को प्रतीक चिन्ह मिलेंगे। बताया कि सात अक्टूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि चम्पावत ब्लक की ग्राम पंचायत चौड़ाडुमखुरी में प्रधान व 59 सदस्य ग्राम पंचायतों का चुनाव होना है। लोहाघाट में 20 व पाटी में 56 सदस्य ग्राम पंचायत के चुनाव होने हैं। जबकि बाराकोट ब्लक में ग्राम पंचायत सिंगदा व मिरतोली में प्रधान के चुनाव होंगे। जबकि 32 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव भी किया जाएगा। चौड़ाडुमखुरी के प्रधान की मौत होने, सिंगदा व मिरतोली सीट में प्रधानों के त्यागपत्र देने से चुनाव की नौबत आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *