5 अक्टूबर को होगा रिक्त सीटों पर उपचुनाव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी जिले में विभिन्न कारणों से रिक्त चल रही पंचायत प्रतिनिधियों की सीटों पर उपचुनाव को लेकर रूपरेखा तय कर दी गई है। इन सीटों के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। जबकि 7 अक्तूबर को मतणना करवाई जाएगी। ग्राम पंचायत सदस्य की 897 खाली सीटों के लिए भी मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बाद जिले में रिक्त पंचायत सीटों के लिए अधिसूचना जारी की है। सभी कार्यालय और विभागध्यक्षों को आचार संहिता का अक्षरश: पालन करने के निर्देश दिए गए है। पौड़ी जिले में थलीसैंण ब्लाक के तहत आने वाली कठूड़ और स्योली तल्ली बीडीसी सीटों के साथ ही ग्राम प्रधान बमोली, खोला कंडवालस्यूं, पाली डबरालस्यूं, घंडालू, थमाणा, सरासू, बूंगा व भदालीखाल कुल 9 सीटों पर उपचुनाव होना है। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य की 897 खाली सीटों के लिए भी वोटिंग होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *