प्रेस क्लब के नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

Spread the love

रुद्रपुर। दिनेशपुर प्रेस क्लब की एक बैठक में संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। रविवार को प्रेस क्लब बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार ने की। मुख्य अतिथि अरविंद पांडेय, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक प्रेमानन्द महाजन व चेयरमैन सीमा सरकार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नव गठित संगठन के अध्यक्ष दुलाल चक्रवर्ती सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। मुख्य अतिथि ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कार्य की सराहना की। इस मौके पर पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व सैनिक लीग जिलाध्यक्ष खड़क सिंह कार्की, प्रभारी चिकित्सक डॉ. प्रदीप पाण्डे, हिरा जंगपांगी, चंदन नयाल, सतिंदर सिंह, भोला शर्मा, विशंभर लाल मिगलानी, नारायण हलदार, काजल राय, हेम गिरी गोस्वामी, संजीत विश्वास, विकास सरकार, अमित सक्सेना, दिवेन्दु राय, एल बी राय, प्रकाश अधिकारी, अभिजीत, बृज किशोर, राहुल विश्वास, केशव पाइक, विश्वजीत मंडल, भवेश हलदार समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *