कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने किया चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

Spread the love

रुद्रपुर। चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कनवेयर बैल्ट का बटन दबाकर व गन्ना डालकर किया। इससे पूर्व वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। चीनी मिल मे पहली गन्ने से लदी बैलगाडी व ट्रेक्टर ट्राली के मालिक को कैबिनेट मंत्री ने कम्बल व बाल्टी देकर व उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बाजपुर की चीनी मिल बदहाली के आंसू बहा आ रही है। जिसके आधुनिकीकरण करने की लंबे समय से कवायद चल रही है लेकिन चीनी मिल की बदहाल स्थिति दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है।
रविवार को चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने हवन यज्ञ के साथ किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे से आसवनी प्लांट को शुरू कराने के लिए 20 करोड़ की गारंटी प्रदेश सरकार से दिलवाने की मांग की। साथ ही उन्होंने मृतक आश्रितों को नियुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करने की भी बात कही। वही कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार चीनी मिल को निरंतर चलाने के लिए लगातार प्रयासरत है ऐसे में अधिकारियों को चीनी मिल सही तरीके से चलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि चीनी मिल के निरंतर चलने से किसानों को इसका लाभ मिलेगा। जिससे किसान सही समय पर चीनी मिल को गन्ना दे सकेंगे और किसान दूसरी फसल लगाने में जुट सकेगा। साथ ही उन्होंने चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ होने पर सभी किसानों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा की आसवनी प्लांट को लेकर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा वहीं उन्होंने चीनी मिल के मृतक आश्रितों को जल्द नियुक्ति दिलाने की भी बात कही ।
न्होंने कहा कि चीनी मिल के मृतक आश्रितों को पूर्व में भी नियुक्ति दी गई थी ऐसे में अब अन्य लोगों को भी नियुक्ति दी जाएगी। जिसके लिए सरकार प्रयासरत है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मेजर सिंह ने की। मौके पर मिल के प्रधान प्रबंधक कैलाश सिंह टोलिया, विजय पांडे, वीके शंखवार, राजीव कुमार, समर पाल चौधरी, ड राजीव कुमार, नारायण सिंह, अभिषेक कुमार, अतुल चौहान, सुशील सिंगला, सतनाम सिंह, राजीव चौधरी, मनजीत सिंह, मलूक सिंह, खीम सिंह दानू, गौरव शर्मा, धीरज शर्मा, कपिल कोचर, आरपी आर्य, विमल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *