कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने गुप्तकाशी में किया जनसम्पर्क

Spread the love

रुद्रप्रयाग : कैबिनेट मंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा शुक्रवार को जनपद भ्रमण पर रहे। उन्होंने अनेक जगहों पर भ्रमण करते हुए लोगों से जनसम्पर्क किया। साथ ही उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं के बीच भाजपा की नीतियों को लेकर जानकारी दी। गुप्तकाशी के नागजगई में जनसम्पर्क के दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोगों से बातचीत की। विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड के संकल्प के तहत भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों से आह्वान किया। इस दौरान जनता ने अपनी विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। सौरभ बहुगुणा द्वारा कई समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही निकाला गया। इसके बाद उन्होंने मंदाकिनी महिला बुनकर समिति द्वारा द हंस फाउंडेशन के सहयोग से संचालित निटिंग प्रशिक्षण केंद्र, लमगौंडी का भ्रमण किया। जहां उन्होंने जनसंपर्क करते हुए विशेष रूप से महिलाओं से बातचीत की। युवा मंत्री ने हैंडलूम कार्यों के लिए महिलाओं का प्रोत्साहन किया। उन्होंने मातृशक्ति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों से महिलाओं को अवगत कराया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *