कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने सड़कों का शिलान्यास किया

Spread the love

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज नगरीय क्षेत्र में चार करोड़ की लागत से पांच किमी सड़कों का शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज नगरीय क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के लिए चार करोड़ की मंजूरी दी है। प्रशासनिक व वित्तीय स्वीति के साथ ही लोनिवि की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गयी है। इससे नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पांच किमी़ टाइल्स रोड का निर्माण होगा। गुरुवार को रामलीला भवन में मंत्री ने सड़कों का शिलान्यास किया। यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास की गति तेज रहेगी। नगर व ग्रामीण अंचलों में सड़कों का जाल बिटेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के लिए अतिरिक्त धनराशि जल्द स्वीत होगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को सड़कों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रकने के निर्देश दिए हैं। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, अपर सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह, सभासद सोनल गुप्ता, प्रमोद रावत, राधेश्याम सागर, सुरेश जैन, अनिल गुप्ता, दीपक गुप्ता, लक्खा सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, सोप्रीत बबी भाटिया, गुरदीप चौहान, बबी भट्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *