कैबिनेट मंत्री दास ने चढ़ाया बागनाथ मंदिर में सवा किलो चांदी का छत्र

Spread the love

बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने राम नवमी पर बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाया। छत्र चढ़ाने की भागना (प्रण) उनकी पत्नी ने विधानसभा चुनाव के दौरान की थी। उस वक्त दास का स्वास्थ्य काफी खराब हो गया था। बीमारी में ही उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत भी गए। बाद में सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिल गया। मंत्री पद संभालने के बाद एक बार फिर उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। वे दिल्ली में आईसीयू में भर्ती रहे, लेकिन परिवार को बाबा बागनाथ पर भरोसा था कि मंत्री जल्द स्वस्थ्य होकर यहां आएंगे और बाबा की पूजा करेंगे। उन्हीं की पा से अब वह स्वस्थ्य हैं और पत्नी द्वारा की गई भागना को पूरा किया। इस मौके पर उनका पूरा परिवार मौजूद था। मंत्रोच्चार के साथ बागनाथ के पुरोहित हेम चंद्र जोशी ने छत्र चढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *