कैबिनेट मंत्री धन सिंह ने किया तिरंगा यात्रा को रवाना

Spread the love

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक भी शामिल रहे। तिरंगा यात्रााषिकुल आयुर्वेदिक कलेज परिसर स्थित अडिटोरियम से शुरू होकर भल्ला कलेज परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान विधायक मदन कौशिक ने देश की एकता को मजबूत करने की शपथ भी दिलायी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत ही शनिवार को हरिद्वार में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हरिद्वार के सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत नेाषिकुल अडिटोरियम से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा देवपुरा चौक, मायापुर चौकी होते हुए भल्ला कलेज पहुंची। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय और देश पर शहीद होने वाले शहीद अमर रहें के नारे लगाए। भल्ला कलेज में तिरंगा यात्रा के समापन से पूर्व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विधायक मदन कौशिक ने स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को देश की अखंडता की शपथ दिलाई। इस दौरान सीएमओ ड़ मनीष दत्त, मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता, जिला शिक्षाधिकारी आशुतोष भंडारी, खंड शिक्षाधिकारी एसएस तोमर, भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, विकास तिवारी, ड़ नरेश चौधरी, पीबी म्यू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओपी गोनियाल, शिक्षकों में अरविंद शर्मा, दीपक मिश्रा, प्रियंका शर्मा, सुभाष शर्मा, नीरज कुमार, राजेश कुमार, अनिल शर्मा, प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *