कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात

Spread the love

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने शनिवार को शिवरात्रि के दिन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। शनिवार दोपहर को रेखा आर्य पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी के डिदेंड कलोनी स्थित आवास पहुंची। उन्होंने अपने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से इस संदर्भ में फोटो शेयर करते हुए जानकारी साझा की। इससे पहले सुबह कोश्यारी टपकेश्वर महादेव पहुंचे और वहां जलाभिषेक किया। विदित है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी शुक्रवार को ही महाराष्ट्र से उत्तराखंड लौटे हैं और उसके बाद से भाजपा के कई नेताओं ने उनसे मुलाकात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *