काबीना मंत्री सतपाल महाराज बने दादा

Spread the love

महाराज के छोटे पुत्र सुयश रावत को हुई पुत्र रत्न की प्राप्ति
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड सरकार में काबीना मंत्री सतपाल महाराज के कनिष्ठ पुत्र सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। टीवी सीरियल ये “रिश्ता क्या कहलाता है” की अभिनेत्री रही रीवा रियासत की बेटी और सतपाल महाराज की छोटी बहु मोहिना सिंह के मां बनने से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है।
काबीना मंत्री सतपाल महाराज एक बार फिर से दादा बन गये हैं। शुक्रवा को उनके कनिष्ठ पुत्र सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। सतपाल महाराज की छोटी बहु टीवी सीरियल ये “रिश्ता क्या कहलाता है” की अभिनेत्री रही रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी मोहिना सिंह ने मुम्बई के एक अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया है। पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और रीवा रियासत में खुशी का माहौल है। टीवी सीरियल ये “रिश्ता क्या कहलाता है” की अभिनेत्री रही रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी मोहिना सिंह के मां बनने पर लम्बे अंतराल लगभग 120 वर्षों के बाद ऐसा अवसर आया है कि जब रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान प्राप्ति हुई है। इससे पूर्व रीवा रियासत के महाराजा गुलाब सिंह की बहन की शादी बीकानेर के महाराजा शादूल सिंह से हुई जो कि रीवा राजघराने की पहली लड़की थी। उन्होने दो पुत्रों को जन्म दिया जिनमें बीकानेर के महाराजा पदम श्री एवं ओलंपिक शूटर डॉक्टर करण सिंह और महाराज अमर सिंह थे। रीवा राजघराने की बेटी मोहिना सिंह जिनका विवाह 2019 को सुयश रावत से हुआ था। रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी मोहिना सिंह और मध्य प्रदेश के सिरमौर से दो बार के विधायक उनके बड़े भाई दिव्यराज सिंह की भी वर्तमान में एक 4 साल की पुत्री है। महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव का कहना है कि यह रीवा रियासत के लिए सौभाग्य की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *